अगर ऐक्सेस कुंजी काम न कर रही हो, तो क्या होगा?
अगर आपको गड़बड़ी का यह मैसेज मिलता है: “ऐसा लगता है कि आपकी ऐक्सेस कुंजी मान्य नहीं है. अगर ऐसा फिर से होता है, तो कृपया अपने सेवा मैनेजर से संपर्क करें.” समस्या हल करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- पक्का करें कि आपने पूरी ऐक्सेस कुंजी डाली हो. इसमें पहले पांच वर्ण (“ss://”) भी शामिल होने चाहिए, क्योंकि कई बार ये पांच वर्ण, क्लिपबोर्ड पर अपने-आप कॉपी नहीं होते हैं. पूरी ऐक्सेस कुंजी का उदाहरण नीचे दिया गया है. हालांकि, इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता:
ss://[email protected]:39485/?outline=1
- अगर आपकी ऐक्सेस कुंजी, क्लिपबोर्ड पर बिलकुल भी कॉपी नहीं हो रही है, तो इसकी वजह शायद आपका मैसेजिंग ऐप्लिकेशन या प्लैटफ़ॉर्म है. ज़्यादातर ऐसा तब होता है, जब आपको मैसेज भेजने वाला व्यक्ति आपकी संपर्क सूची में शामिल न हो. अगर आपको किसी मैसेज में से कोड को कॉपी करना है, तो पक्का करें कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति आपकी संपर्क सूची में शामिल हो. इसके बाद, लिंक को फिर से ऐक्सेस करने की कोशिश करें.
- अगर पहला और दूसरा चरण पूरा करने के बाद भी आपको गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो शायद सर्वर को ब्लॉक किया गया है या ऐक्सेस कुंजी अब मान्य नहीं है. अगर आप सेवा मैनेजर हैं, तो अपने लिए नई ऐक्सेस कुंजी जनरेट करने की कोशिश करें. अगर आप सेवा मैनेजर नहीं हैं, तो अपने सेवा मैनेजर से नई ऐक्सेस कुंजी मांगें.