फ़ायरवॉल की गड़बड़ियां
आपको फ़ायरवॉल की तीन तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
आपको किसी नेटवर्क फ़ायरवॉल से ब्लॉक किया जा सकता है.
अगर Outline को इंस्टॉल करने के लिए फ़ायरवॉल वाले किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे कि स्कूल या काम करने की जगह का नेटवर्क, तो हो सकता है कि वह नेटवर्क आपको ब्लॉक कर दे. ऐसे में, किसी और नेटवर्क का इस्तेमाल करके इंस्टॉल करने की कोशिश करें.
अगर इससे समस्या हल नहीं होती है, तो अपने नेटवर्क के एडमिन से संपर्क करें और उन्हें फ़ायरवॉल वाले नेटवर्क से आपके Outline सर्वर के बीच कनेक्शन बनाने की अनुमति देने के लिए कहें. इसके लिए, आपको अपने Outline सर्वर के आईपी पते और उन पोर्ट के बारे में जानने की ज़रूरत होगी जहां Outline काम कर रहा है. इनके बारे में इंस्टॉलेशन स्क्रिप्ट के आखिर में बताया गया है.
आपको किसी डिवाइस फ़ायरवॉल से ब्लॉक किया जा सकता है.
अगर आपके डिवाइस में कोई ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो गैर-स्टैंडर्ड पोर्ट या पहचान में नहीं आने वाले सॉफ़्टवेयर (CheckPoint का ZoneAlarm) पर ऑउटगोइंग कनेक्शन को ब्लॉक कर रहा है, तो कृपया अपने डिवाइस या सॉफ़्टवेयर के दस्तावेज़ को पढ़ें. इससे आपको यह पता चलेगा कि Outline के लिए अपवाद कैसे तैयार किया जा सकता है.
आपको किसी सर्वर फ़ायरवॉल से ब्लॉक किया जा सकता है.
हो सकता है कि आपने जो क्लाउड सेवा चुनी है उसमें सर्वर फ़ायरवॉल के लिए मैन्युअल तौर पर अपवाद बनाना ज़रूरी हो. इससे वे पोर्ट खोले जा सकेंगे जिन पर Outline चल रहा है. इंस्टॉलेशन स्क्रिप्ट चलाने के बाद, आपको कोई भी दो चुने हुए पोर्ट दिखाई देने चाहिए जिन पर आपके सर्वर में Outline चल रहा है. इन दो पोर्ट को खोलना काफ़ी हो सकता है.
सर्वर फ़ायरवॉल के अपवाद बनाने के लिए, हमारा सुझाव है कि आप 'ufw' और 'iptables' के दस्तावेज़ देखें: