मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

मुझे Outline सर्वर से कनेक्ट करने में समस्या क्यों आ रही है?

Outline सर्वर से कनेक्ट न कर पाने की कुछ वजहें यहां बताई गई हैं:

इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं:

जांच करने का तरीका:

Outline को बंद करें और देखें कि डिवाइस पर इंटरनेट चालू हुआ है या नहीं.

  • अगर चालू हो गया है, तो Outline से कनेक्ट न कर पाने की समस्या हल करने के अन्य विकल्प नीचे देखें.
  • अगर चालू नहीं हुआ है, तो कुछ देर इंतज़ार करके देखें कि आपके इंटरनेट कनेक्शन की सेटिंग अपने-आप अपडेट होती हैं या नहीं.

ऐसा करके देखें:

अपने डिवाइस पर इंटरनेट फिर से चालू करें:

  1. किसी दूसरे डिवाइस को उसी नेटवर्क से कनेक्ट करके देखें. अगर उस डिवाइस में भी इंटरनेट चालू नहीं होता है, तो हो सकता है कि इंटरनेट बंद हो. ऐसे में आपको इंटरनेट चालू होने तक इंतज़ार करना होगा या इंटरनेट चालू न होने की समस्या को हल करना होगा.
  2. अगर अन्य डिवाइसों को उसी इंटरनेट नेटवर्क से कनेक्ट करने पर उनमें इंटरनेट चालू हो जाता है, तो अपने डिवाइस पर इंटरनेट चालू करने के लिए इनमें से कोई तरीका आज़माएं:
    1. डिवाइस पर फ़्लाइट मोड चालू करें (यह मोबाइल के लिए है)
    2. डिवाइस को रीस्टार्ट करें
    3. डिवाइस को बंद करें और दो मिनट बाद फिर से चालू करें

नेटवर्क फ़ायरवॉल से जुड़ी समस्याएं:

जांच करने का तरीका:

  1. अपने मौजूदा वाई-फ़ाई नेटवर्क या तार वाले नेटवर्क से डिसकनेक्ट करें.
  2. किसी अन्य नेटवर्क से कनेक्ट करें. जैसे, मोबाइल नेटवर्क
  3. Outline सर्वर से फिर से कनेक्ट करने की कोशिश करें

अगर किसी अन्य नेटवर्क का इस्तेमाल करने पर Outline सर्वर कनेक्ट होता है, तो इसका मतलब है कि आपके इंटरनेट नेटवर्क में कोई समस्या है.

ऐसा करके देखें:

सर्विस मैनेजर से संपर्क करें और अपने Outline सर्वर का ऐक्सेस मांगें या अन्य नेटवर्क का इस्तेमाल करना जारी रखें.

फ़ायरवॉल या एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से जुड़ी समस्याएं:

जांच करने का तरीका:

Outline को किसी अन्य डिवाइस पर कनेक्ट करने की कोशिश करें.

ध्यान दें: Outline को किसी अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए, आपको ऐक्सेस कुंजी और Outline ऐप्लिकेशन की ज़रूरत होगी.

ऐसा करके देखें:

अपने फ़ायरवॉल या एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर की सेटिंग देखें और यह पक्का करें कि उन्हें वीपीएन और Outline ट्रैफ़िक को अनुमति देने के लिए सेट किया गया है.

डिवाइस की सेटिंग:

ऐसा करके देखें:

Android के लिए:

  1. सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपने डिवाइस पर वीपीएन की सेटिंग ढूंढें. (वीपीएन की सेटिंग में, आपको उन सभी वीपीएन ऐप्लिकेशन की सूची दिखेगी जिनके पास फ़िलहाल आपके फ़ोन का ऐक्सेस है.)
  3. अगर आपको वीपीएन की सेटिंग में Outline न दिखे, तो Outline को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें. Outline को इंस्टॉल किए जाने के बाद, आपका डिवाइस उसे अपने-आप ऐक्सेस दे देगा.

पक्का करें कि आपके Android डिवाइस पर स्क्रीन ओवरले करने वाला कोई ऐप्लिकेशन इंस्टॉल न हो. ऐसा हो सकता है कि इस तरह के ऐप्लिकेशन की वजह से, Outline से जुड़ी अनुमतियों वाली विंडो बैकग्राउंड में चली जाती हो. ऐसा होने पर वह विंडो, स्क्रीन पर नहीं दिखती.

अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग > ऐप्लिकेशन > ऐप्लिकेशन के लिए खास ऐक्सेस पर जाएं. इसके बाद, ‘अन्य ऐप्लिकेशन के ऊपर दिखाएं’ पर टैप करें और स्क्रीन ओवरले करने वाले ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस हटाएं.

iOS के लिए: यह सहायता लेख पढ़ें.

सर्वर से जुड़ी समस्याएं:

जांच करने का तरीका:

अगर आपके पास एक से ज़्यादा सर्वर का ऐक्सेस है, तो किसी अन्य सर्वर से कनेक्ट करने की कोशिश करें.

ऐसा करके देखें:

अपने सर्विस मैनेजर से संपर्क करके पता करें कि क्या आपके सर्वर को बंद कर दिया गया है. अगर ऐसा है, तो अन्य सर्वर के लिएऐक्सेस कुंजी मांगें.

अगर आपने सर्वर को सेट अप किया था, तो Outline Manager या एसएसएच जैसे किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल करके, सर्वर से कनेक्ट करने की कोशिश करें. अगर इससे काम न बने, तो क्लाउड सेवा देने वाली कंपनी के कंसोल (अगर कोई है) में देखें कि सर्वर अब भी ऑनलाइन है या नहीं.