मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

शब्दावली

वीपीएन क्या है?

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन), आपके डिवाइसों और होस्ट सर्वर के बीच एक निजी कनेक्शन होता है. वीपीएन का इस्तेमाल करने पर, आपके ट्रैफ़िक को इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी ऐक्सेस नहीं कर सकती. वीपीएन का इस्तेमाल करके, ये काम किए जा सकते हैं:

  • सार्वजनिक वाई-फ़ाई नेटवर्क इस्तेमाल करने के दौरान अपने डेटा की सुरक्षा करना
  • इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी और सरकारी एजेंसियों को अपना ब्राउज़िंग डेटा ऐक्सेस करने से रोकना
  • दुनिया भर के अलग-अलग सोर्स से, सेंसर नहीं किए गए कॉन्टेंट को ऐक्सेस करना

पारंपरिक वीपीएन और Outline में क्या अंतर है?

इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियां, सामान्य सुरक्षा प्रोटोकॉल और/या ट्रैफ़िक वॉल्यूम के पैटर्न को समझकर आसानी से पारंपरिक वीपीएन का पता लगा सकती हैं और उन्हें ब्लॉक कर सकती हैं. Outline को पारंपरिक वीपीएन के मुकाबले अपनी ज़रूरत के मुताबिक ढालना आसान है. इसे खास प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके बनाया गया है. इस वजह से, इसे पहचानना और ब्लॉक करना ज़्यादा मुश्किल होता है. Outline पर, नेटवर्क आधारित ब्लॉकिंग या आईपी ब्लॉकिंग के साथ-साथ, सेंसरशिप के जटिल तरीकों का असर भी नहीं होता.

Outline सर्वर क्या है?

Outline सर्वर से चलने वाले वीपीएन से सिर्फ़ वही लोग कनेक्ट हो सकते हैं जिनके पास अनुमति हो. अगर आपको एक नया नेटवर्क बनाना है और आपके पास कोई सुरक्षित सर्वर है, तो उसे Outline सर्वर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है या क्लाउड सेवाएं देने वाली किसी कंपनी की मदद ली जा सकती है. जैसे:

  • DigitalOcean
  • Google Cloud Platform (GCP)
  • Amazon Web Services (AWS)

आपको अपना सर्वर, Outline Manager में सेट अप करना होगा

सेवा मैनेजर किसे कहते हैं?

सेवा मैनेजर, वह व्यक्ति होता है जो Outline सर्वर सेट अप करता है और लोगों के साथ ऐक्सेस कुंजियां शेयर करता है. आम तौर पर, सर्वर के इस्तेमाल की लागत की ज़िम्मेदारी सेवा मैनेजर पर होती है.

ऐक्सेस कुंजी क्या होती है?

ऐक्सेस कुंजी का इस्तेमाल किसी मौजूदा Outline सर्वर को ऐक्सेस करने और वीपीएन से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है. इसके लिए, सेवा मैनेजर आपको एक ऐक्सेस कुंजी देता है. हालांकि, आपके पासOutline सर्वर सेट अप करने का विकल्प होता है. यहां एक उदाहरण की मदद से बताया गया है कि ऐक्सेस कुंजी कैसी दिखती है. यह सिर्फ़ एक उदाहरण है इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता:

ss://[email protected]:39485/?outline=1

Outline Manager क्या है?

Outline Manager एक डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन है. यह किसी सेवा मैनेजर को Outline सर्वर सेट अप करने, ऐक्सेस कुंजियां जनरेट करने, और हर कुंजी के इस्तेमाल के लिए डेटा की सीमाएं सेट करने की सुविधा देता है. Outline Manager का नया वर्शनयहां यायहां से डाउनलोड किया जा सकता है.

Outline Client क्या है?

Outline Client एक ऐप्लिकेशन है. यह डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों के लिए उपलब्ध है. इससे आपको किसी Outline सर्वर से कनेक्ट करने और ऐक्सेस कुंजी का इस्तेमाल करके वीपीएन को ऐक्सेस करने की सुविधा मिलती है. Outline Client का नया वर्शनयहां यायहां से डाउनलोड किया जा सकता है.

डेटा सीमाएं क्या हैं?

Outline Manager की मदद से सेवा मैनेजर तय कर सकते हैं कि 30 दिनों में ऐक्सेस कुंजियों के लिए कितने डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे उन्हें डेटा के ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल पर रोक लगाने और डेटा खर्च की लागत को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. सेवा मैनेजर हर कुंजी के इस्तेमाल के लिए लागू होने वाली डिफ़ॉल्ट सीमा तय कर सकते हैं. साथ ही, वे किसी कुंजी के लिए तय की गई डिफ़ॉल्ट सीमा को ओवरराइड करने के लिए अलग सीमा भी तय कर सकते हैं. सीमा सेट किए जाने के बाद, वह तुरंत लागू हो जाती है और हर घंटे लागू होती रहती है.

अगर सेवा मैनेजर, Jigsaw के साथ मेट्रिक शेयर करने के लिए ऑप्ट-इन करते हैं, तो उन्हें डेटा कलेक्शन की नीति पढ़नी चाहिए. इससे डेटा के इस्तेमाल की सीमाओं को रिपोर्ट करने का तरीका जानने में मदद मिलेगी.