डेटा और जानकारी इकट्ठा करना
अगर आपने अपनी निजी जानकारी देने के लिए ऑप्ट-इन नहीं किया है, तो Outline उसे इकट्ठा नहीं करेगा. Outline उन वेबसाइट के बारे में भी जानकारी इकट्ठा नहीं करता जिन पर आपने विज़िट किया हो या जिनके साथ किसी भी तरह की जानकारी शेयर की हो.
अगर Outline Manager की मदद से, तीसरे पक्ष की किसी कंपनी की क्लाउड सेवा पर कोई खाता बनाया जाता है या उस पर बने खाते में लॉग इन किया जाता है, तो हम ऐसी किसी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करते जो आपने उस कंपनी को दी है. इस जानकारी में, आपका ईमेल पता, आपका नाम, बिल से जुड़ी जानकारी, पेमेंट के तरीके की जानकारी वगैरह शामिल होती है.
वह जानकारी जो हम अपने-आप ले लेते हैं
हम दो तरह की जानकारी अपने-आप इकट्ठा कर लेते हैं.
- सर्वर आईपी
Outline सर्वर का आईपी, Quay.io में सेव किया जाता है. इसका ऐक्सेस हमें तब मिलता है, जब सर्वर सबसे नई सुरक्षा और सुविधा सुधारों के लिए अपने-आप अपडेट होता है. सर्वर आईपी, क्लाउड सर्वर सेवा और उस शहर की पहचान कर सकता है जिसमें Outline सर्वर सेट है, लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि सर्वर कौन चला रहा है या कौन उसे ऐक्सेस कर रहा है.
- वह तकनीकी जानकारी जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान से जुड़ा कोई डेटा इकट्ठा न किया जा सके
अगर Outline क्रैश हो जाता है या किसी अपवाद की वजह से काम करना बंद कर देता है या अगर आपने Outline ऐप्लिकेशन के ज़रिए मैन्युअल रूप से शिकायत भेजी है, तो नीचे दी गई जानकारी रिपोर्ट कर दी जाएगी. इस जानकारी का इस्तेमाल, सिर्फ़ काम करने के तरीके या परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए किया जाएगा.
- देश
- स्थान-भाषा
- क्रैश होने / काम बंद करने की तारीख और समय, और पिछले 100 इवेंट, जैसे उपयोगकर्ता का ‘इसके बारे में’ सेक्शन को खोलना
- आंकड़ों के आधार पर इकट्ठा किए गए अपवादों के मैसेज
- ओएस का नाम और वर्शन
- फ़ोन का मॉडल (अगर ज़रूरी हो तो)
- ऐप्लिकेशन शुरू होने में लगने वाला समय
- ब्राउज़र
- आर्किटेक्चर
- Outline का वर्शन और बिल्ड नंबर
इस जानकारी को एचटीटीपीएस का इस्तेमाल करके Sentry (sentry.io) को भेजा जाता है. Sentry, गड़बड़ियां पकड़ने वाला तीसरे पक्ष का ओपन सोर्स टूल है. Sentry कई तरह की इंडस्ट्री स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी और सेवाओं का इस्तेमाल करता है. ऐसा वह आपके डेटा को बिना अनुमति के ऐक्सेस किए जाने, ज़ाहिर करने, इस्तेमाल करने, और उसे खोने से बचाने के लिए करता है. अगर आपको Sentry की नीतियों के बारे में कोई सवाल पूछना है, तो कृपया https://sentry.io/security/ और https://sentry.io/privacy/ पर जाएं. इसके अलावा, [email protected] से भी संपर्क किया जा सकता है. Sentry में, Outline का जो भी डेटा सेव होता है उस पर लगी पाबंदियों की वजह से सिर्फ़ Outline की टीम के सदस्य ही उसे ऐक्सेस कर पाते हैं.
वह जानकारी जो सिर्फ़ आपकी सहमति मिलने पर इकट्ठा की जाती है
आपके ऑप्ट-इन करने पर ही यहां दी गई जानकारी, Outline की टीम के साथ शेयर की जाती है.
- इस्तेमाल से जुड़ी मेट्रिक
हर Outline सर्वर पर अपने-आप यह जानकारी इकट्ठा होती है: पिछले एक घंटे में हर ऐक्सेस कुंजी के हिसाब से कितने बाइट ट्रांसफ़र किए गए, कोई उपयोगकर्ता, सर्वर से कितनी देर तक कनेक्ट रहा, उसने जो क्रेडेंशियल इस्तेमाल किए थे वे किस देश और ऑटोनोमस सिस्टम के थे. साथ ही, यह जानकारी भी इकट्ठा की जाती है कि उस उपयोगकर्ता ने कोई सुविधा चालू या बंद की थी या नहीं. इस मेट्रिक में बातचीत का कॉन्टेंट और निजी आइडेंटिफ़ायर मेटाडेटा शामिल नहीं होता. उदाहरण के लिए, लॉगिन आईडी, ईमेल पता, डिवाइस आईडी वगैरह. सभी मेट्रिक किसी सर्वर आईडी से जुड़ी होती हैं. सर्वर आईडी बदलने का तरीका जानने लिए यहां जाएं.
डिफ़ॉल्ट रूप से, Outline के सर्वर इन मेट्रिक को Outline टीम के साथ शेयर नहीं करते. अगर सर्वर एडमिन इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारी को शेयर करने का विकल्प चुनता है, तो यह जानकारी सुरक्षित तरीके से हर घंटे Outline टीम को भेजी जाती है. 60 दिनों के बाद, इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारी देश के स्तर पर इकट्ठा की जाएंगी. सर्वर एडमिन किसी भी समय Outline Manager के ‘सेटिंग’ मेन्यू में जाकर, इस्तेमाल से जुड़ी अपनी मेट्रिक को शेयर करने की सेटिंग बदल सकते हैं.
अपने सर्वर के इस्तेमाल के बारे में पहचान छिपाकर मेट्रिक शेयर करने के लिए, आपका धन्यवाद. हम इस डेटा के ज़रिए, इस्तेमाल से जुड़े रुझानों का आकलन करेंगे और प्रॉडक्ट को बेहतर बनाने पर काम करेंगे.
उदाहरण के लिए, अगर कोई सर्वर एडमिन इस्तेमाल से जुड़ी मेट्रिक को हमारे साथ शेयर करने का विकल्प चुनता है, तो हमें यह जानकारी मिल सकती है कि 12345 आईडी वाले सर्वर का इस्तेमाल कल तीन घंटे किया गया और कुल 500 मेगाबाइट डेटा ट्रांसफ़र हुआ. इसके लिए तीन कुंजियां इस्तेमाल हुईं जो कि अमेरिका और कनाडा की थीं. इनमें डेटा सीमा की सुविधा भी चालू थी.
- अगर आपने सुझाव, राय या शिकायत सबमिट की है, तो आपकी टिप्पणियां और ईमेल
Outline Manager और Outline ऐप्लिकेशन की मदद से, टीम के साथ अपना सुझाव, राय या शिकायत सबमिट की जा सकती है. हमारा सुझाव है कि आप व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी कोई जानकारी शामिल न करें. हालांकि, अगर आपको टीम से कोई जवाब चाहिए, तो ईमेल भेजने का विकल्प दिया गया है. हम कुछ सामान्य जानकारी अपने आप इकट्ठा कर लेते हैं, ताकि आपके सुझाव को समझ सकें. हम किस तरह की जानकारी इकट्ठा करते हैं यह देखने के लिए “वह जानकारी जो हम अपने-आप ले लेते हैं” में आइटम दो देखें. Outline की सुरक्षा और निजता लागू करने की प्रक्रियाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां जाएं.
अगर Android के लिए Outline ऐप्लिकेशन के बीटा वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हम डीबग करने की जानकारी इकट्ठा करने के लिए Google की Firebase सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे हमें समस्याओं का पता लगाने और Outline को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. Firebase की वेबसाइट पर जाकर उनकी निजता और सुरक्षा नीतियों के बारे में और जानकारी मिल सकती है: firebase.google.com/support/privacy. यह पक्का करने के लिए कि Outline इस जानकारी को Firebase से न भेजे, कृपया ऐप्लिकेशन के प्रोडक्शन वर्शन का इस्तेमाल करें.