मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

मैं अपना सर्वर आईडी कैसे रीसेट करूं?

सर्वर आईडी एक सर्वर साइड आईडी होता है, जो Outline सर्वर बनाने के दौरान अपने-आप जनरेट होता है. सर्वर आईडी ढूंढने के लिए: सेटिंग में जाएं => सबसे नीचे की ओर स्क्रोल करें => "अनाम मेट्रिक शेयर करें" सेक्शन देखें.

सर्वर आईडी की मदद से, समय के साथ रिपोर्ट किए जाने वाले, इस्तेमाल के अनाम आंकड़ों को एक जगह पर ऐक्सेस किया जा सकता है. अगर आपको सर्वर आईडी को रीसेट करना है और नया आईडी पाना है, तो अपना मौजूदा Outline सर्वर मिटाकर नया सर्वर बनाएं.

अगर क्लाउड प्रोवाइडर के तौर पर DigitalOcean का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो अपना सर्वर आईडी रीसेट करने के लिए, सेटिंग में जाएं और 'सर्वर बंद करें' को चुनें. इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया जा सकता और इससे आपके क्रेडेंशियल हमेशा के लिए मिट जाएंगे. इसके तुरंत बाद, आपको अपनी पसंद की जगह पर नया सर्वर बनाने का विकल्प दिया जाएगा. नया सर्वर बनाने के दौरान नया सर्वर आईडी जनरेट हो जाएगा.