Outline का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और निजता
Outline का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और निजता
Outline, ऑनलाइन ट्रांसफ़र होने वाले आपके डेटा को कैसे सुरक्षित रखता है
इंटरनेट ट्रैफ़िक की निगरानी में सबसे ज़्यादा जोखिम तब होता है, जब वह आपके स्थानीय या राष्ट्रीय नेटवर्क से होकर गुज़रता है.
जब इंटरनेट ट्रैफ़िक आपके राष्ट्रीय नेटवर्क से गुज़रता है, तब Outline उसे एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके आपके डेटा को निजी बनाए रखने में मदद करता है. ट्रैफ़िक को तब तक एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) रखा जाता है, जब तक कि वह Outline सर्वर तक नहीं पहुंच जाता. Outline का इस्तेमाल करके ट्रैफ़िक को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने पर, नेटवर्क की निगरानी करने वाले लोग न तो उन वेबसाइट को देख पाते हैं जिन पर आपने विज़िट किया है और न ही ट्रांसफ़र किए गए आपके डेटा को ऐक्सेस कर पाते हैं.
Outline, पूरी तरह सुरक्षित ऐसे कम्यूनिकेशन टूल का ऐक्सेस वापस पाने में भी आपकी मदद कर सकता है, जिन्हें शायद आपके देश में ऐक्सेस न किया जा सकता हो.
एन्क्रिप्ट करने के तरीके
Outline, AEAD 256-बिट Chacha2020 आईईटीएफ़ Poly 1305 साइफ़र का इस्तेमाल करके, आपके डिवाइस और Outline सर्वर के बीच ट्रांसफ़र होने वाले डेटा को सुरक्षित रखता है. AEAD साइफ़र, डेटा की गोपनीयता का ध्यान रखने और रखरखाव करने के साथ ही भरोसेमंद जानकारी देते हैं. ये आधुनिक हार्डवेयर के साथ बहुत अच्छे से काम करते हैं.
सुरक्षा ऑडिट
2018 में, Radically Open Security और Cure53 ने Outline का ऑडिट किया था. ये दोनों ऐसे स्वतंत्र डिजिटल सुरक्षा संगठन हैं जो नए सुरक्षा मानकों पर सॉफ़्टवेयर की जांच करते हैं. Radically Open Security ने 2022 में एक और ऑडिट किया. इसके अलावा, Cure53 ने 2024 में Outline SDK का ऑडिट किया. ये सभी रिपोर्ट यहां देखी जा सकती हैं:
- Radically Open Security की पेनेट्रेशन टेस्ट रिपोर्ट (मार्च 2018)
- Cure53 की पेनेट्रेशन टेस्ट और ऑडिट रिपोर्ट Jigsaw Outline (दिसंबर 2018)
- Radically Open Security की पेनेट्रेशन टेस्ट रिपोर्ट (दिसंबर 2022)
- Jigsaw Outline VPN SDK के बारे में Cure53 की पेनेट्रेशन टेस्ट रिपोर्ट (जनवरी 2024)
पहचान ज़ाहिर न करने वाली मेट्रिक और लॉग
Outline, हर ऐक्सेस कुंजी के लिए "ट्रांसफ़र किए गए बाइट" के रूप में, इस्तेमाल किए गए बैंडविथ को ट्रैक करता है. इस जानकारी की मदद से सर्वर एडमिन, क्लाउड सर्वर सेवा देने वालों के साथ अपनी बैंडविथ सदस्यताओं में ज़रूरत के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं. हालांकि, Outline सर्वर का इस्तेमाल करके भेजे जाने वाले डेटा को वे ऐक्सेस नहीं कर सकते.
Outline के डेटा और जानकारी इकट्ठा करने के बारे में ज़्यादा जानें.
सुरक्षा और निजता से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Outline, ऑनलाइन रहने के दौरान मेरी पहचान छिपा सकता है?
नहीं, Outline पहचान छिपाने वाला टूल नहीं है. Outline, इंटरनेट की निगरानी करने वालों से आपकी निजता को सुरक्षित रखता है.
Outline, आपकी विज़िट की जाने वाली वेबसाइटों पर पूरी तरह से पहचान नहीं छिपा सकता. इसकी वजह यह है कि वे वेबसाइटें लॉगिन करने या कभी-कभी ब्राउज़र फ़िंगरप्रिटिंग जैसी तकनीकों से आपको पहचान सकती हैं. मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए, ज़्यादातर आधुनिक स्मार्टफ़ोन में एपीआई (API) होते हैं, जो इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन को आपकी जगह का पता लगाने देते हैं. इसकी वजह यह है कि ये आपके प्रॉक्सी का इस्तेमाल न करके, फ़ोन में एम्बेड किए गए जीपीएस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आम तौर पर वीपीएन, इंटरनेट की निगरानी से बचने के लिए ज़रूरी सुरक्षा ऑफ़र करते हैं, लेकिन ऑनलाइन ऑपरेट करने में हमेशा जोखिम बना रहता है. यहां तक कि वीपीएन के साथ भी जोखिम हो सकता है. अगर इंटरनेट सेवा देने वाली किसी कंपनी (ISP) को आपकी पहचान के बारे में पहले से पता है और वह आपके नेटवर्क ट्रैफ़िक की निगरानी कर सकती है, तो वह आपके Outline सर्वर का आईपी पता भी जान सकती है. इस जानकारी का इस्तेमाल, Outline सर्वर का ऐक्सेस ब्लॉक करने या इस्तेमाल के आपके पैटर्न को जानने (जैसे, आपके ऑनलाइन होने का समय) के लिए किया जा सकता है. साथ ही, आपकी जगह की जानकारी का पता भी लगाया जा सकता है.
क्या कोई यह पता लगा सकता है कि Outline का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं?
शायद. जिन प्लैटफ़ॉर्म और सेवाओं को ऐक्सेस किया जाता है वे यह पता लगा सकती हैं कि आपका डिवाइस किसी क्लाउड सर्वर से कनेक्ट है. कभी-कभी वे यह भी पता लगा सकती हैं कि वीपीएन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, वे आपके इंटरनेट ट्रैफ़िक को ऐक्सेस नहीं कर सकतीं.
क्या Outline मुझे सायबर हमलों के संभावित खतरों से बचाता है?
नहीं. किसी भी तरह का सुरक्षा टूल आपको आने वाले सायबर खतरों से नहीं बचाएगा. Outline आपको बिना किसी पाबंदी के इंटरनेट ऐक्सेस करने की सुविधा देता है और आपके ट्रैफ़िक को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके आपकी निजता को बढ़ाता है. फिर भी, हमारा सुझाव है कि आप मैलवेयर और फ़िशिंग जैसे अन्य हमलों से बचने के लिए ज़्यादा सावधानी बरतें.
अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए, कृपया अपने संगठन के सायबर सुरक्षा विशेषज्ञ के साथ काम करें. इसके अलावा, Security Planner पर जाने-माने सुरक्षा विशेषज्ञों से अपनी ज़रूरत के हिसाब से जानकारी ली जा सकती है. यह वेबसाइट, आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सही सायबर सुरक्षा टूल चुनने में आपकी मदद करती है.
Jigsaw के अन्य सायबर सुरक्षा प्रॉडक्ट भी देखे जा सकते हैं. जैसे, Intra, Project Shield, और Password Alert.
क्या वीपीएन का इस्तेमाल करना कानूनी तौर पर सही है?
Outline या ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने से पहले अपने स्थानीय कानूनों, नियमों, और क्लाउड सेवा देने वाली कंपनी की सेवा की शर्तों के बारे में जान लें.