मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

हमें सुझाव, राय या शिकायत भेजने का तरीका

Outline को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद! हमें सुझाव, राय या शिकायत भेजने के कई तरीके हैं. यह काम अपनी पहचान छिपाकर भी किया जा सकता है. अगर आपको हमसे जवाब चाहिए, तो हमें ईमेल भेजें:

  • डेवलपर के लिए: Outline एक ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर है और हम अपने सभी कोड GitHub पर होस्ट करते हैं. अपने आइडिया शेयर करने के लिए, GitHub या हमारी Reddit कम्यूनिटी के पेज पर जाएं.
  • उपयोगकर्ताओं के लिए: हमें सुझाव, राय या शिकायत भेजने के लिए, Outline या Outline Manager ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें. हमें बताएं कि आपका सुझाव किस बारे में है और चाहें तो ईमेल भेजें ताकि हम आपको इस बारे में जवाब भेज सकें. हम आपके प्लैटफ़ॉर्म, जैसे कि ब्राउज़र, ऑपरेटिंग सिस्टम, और सॉफ़्टवेयर के वर्शन से जुड़ा कुछ मेटाडेटा भी इकट्ठा करते हैं. इस मेटाडेटा का इस्तेमाल, समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करने के लिए किया जाता है.
  • इस साइट के ज़रिए हमसे संपर्क करें: इसके लिए, साइट पर किसी भी जगह पर मौजूद 'हमसे संपर्क करें' लिंक पर क्लिक करें.
  • गंभीर समस्याएं: अगर आपको सुरक्षा से जुड़ी किसी गंभीर समस्या की शिकायत करनी है, तो हमें समस्या की पूरी जानकारी के साथ security [at] getoutline.org पर ईमेल भेजें.

हमारे साथ विचार बाँटने के लिए आपका फिर से धन्यवाद.