मैं अपना Outline सर्वर कैसे मिटाऊं?
ज़्यादातर क्लाउड प्रोवाइडर के लिए, आपकी वर्चुअल मशीन को हटाना बहुत आसान है.
अगर क्लाउड प्रोवाइडर के तौर पर DigitalOcean का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो अपनी मौजूदा वर्चुअल मशीन को मिटाने के लिए, गियर बटन पर क्लिक करें और 'सर्वर बंद करें' को चुनें. इसके तुरंत बाद, आपको अपनी पसंद की जगह पर नई वर्चुअल मशीन बनाने का विकल्प दिया जाएगा.
अगर आपने किसी Outline सर्वर को हटाया, तो उसे हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा और उसकी ऐक्सेस कुंजियां काम करना बंद कर देंगी. Outline के ज़रिए ऐक्सेस करने में लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए आपको नया Outline सर्वर सेट अप करना होगा और अपना पुराना सर्वर मिटाने से पहले लोगों के साथ नए सर्वर का ऐक्सेस शेयर करना होगा.