मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

Outline इस्तेमाल करने में कितना खर्च आता है?

Outline सॉफ़्टवेयर सबके लिए मुफ़्त है, चाहे वीपीएन मैनेज करने वाला कोई सर्वर एडमिन हो या इंटरनेट ऐक्सेस करने के लिए Outline का इस्तेमाल करने वाले कोई व्यक्ति.

हालांकि, Outline को काम करने के लिए क्लाउड सर्वर के ऐक्सेस की ज़रूरत होती है. जिन सर्वर एडमिन के पास पहले से ही किसी सर्वर का ऐक्सेस है वे इस पर Outline को मुफ़्त में इंस्टॉल कर सकते हैं. जिन एडमिन के पास सर्वर का ऐक्सेस नहीं है वे DigitalOcean या Amazon Web Services जैसी क्लाउड सेवाएं देने वाली कंपनियों से ऐक्सेस ले सकते हैं. एक टेराबाइट डेटा इस्तेमाल करने के लिए, हर महीने करीब पांच डॉलर देने होते हैं. यह एक सर्वर पर काम कर रहे हज़ारों उपयोगकर्ताओं के लिए काफ़ी होता है.

यहां एक उदाहरण दिया गया है, जिससे हिसाब लगाया जा सकता है कि क्लाउड सेवाएं देने के लिए चुनी गई कंपनी की मदद से, Outline इस्तेमाल करने में कितना खर्च होगा:

अगर एक उपयोगकर्ता हर महीने औसतन पांच गीगाबाइट (जीबी) डेटा इस्तेमाल करता है, तो हर महीने पांच डॉलर के प्लान के तहत, एक साथ 200 उपयोगकर्ता डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे. इसका मतलब है कि हर महीने एक उपयोगकर्ता पर सिर्फ़ 2.5 सेंट खर्च होंगे. ध्यान दें कि कोई उपयोगकर्ता हर महीने कितना डेटा इस्तेमाल करेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उपयोगकर्ता की गतिविधियों में डेटा ज़्यादा खर्च हो रहा है या कम. हालांकि, क्लाउड सेवाएं देने वाली ज़्यादातर कंपनियां, बढ़े हुए ट्रैफ़िक को मैनेज करने के लिए अपने संसाधनों में ज़रूरी बदलाव करती हैं.

असल में, Jigsaw और Google इस बात पर नज़र नहीं रखते कि उपयोगकर्ता, Outline को कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही, हम आपकी पहचान या ट्रैफ़िक पर नज़र नहीं रखते और इससे पैसे कमाने का भी हमारा कोई प्लान नहीं है. इसके बजाय, हम अपनी ओपन सोर्स कम्यूनिटी के साथ मिलकर यह पक्का करते हैं कि हमारे उपयोगकर्ताओं को मुफ़्त में सॉफ़्टवेयर मिले. हम जो डेटा इकट्ठा करते हैं उसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां क्लिक करें.